गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम। एनसीआर क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला उपायुक्त अजय कुमार द्वारा 13 नवंबर को जारी किए गए आदेश फिलहाल भी प्रभावी हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में संचालित की जा रही है। जिले में पिछले कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में छोटे बच्चों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू रखी गई है। हाइब्रिड मोड के अंतर्गत विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अभिभावक अपनी सुविधा और सहमति के अनुसार ऑनलाइन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.