नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण प्रदूषण में कमी लाने के लिए अब ई-वाहनों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। इसके लिए 150 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन और 13 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन खोले जाएंगे। लोग अपने वाहन की बैटरी यहां रखकर पूरी तरह चार्ज बैटरी ले सकेंगे। इसकी शुरुआत अगले तीन से चार महीने में हो जाएगी। प्रदूषण में कमी लाने के लिए वर्तमान में चल रहे और आने वाले समय में शुरू होने वाली योजनाओं के बारे में मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने जानकारी दी। सीईओ ने बताया कि अब तक शहर में पुराने 69 ईवी चार्जिंग स्टेशन काम नहीं कर रहे थे। बड़े ट्रांसफर से बिजली नहीं मिलने के कारण ये बंद पड़े थे। अब इनकी जगह नए 150 स्टेशन खोलने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही स्थानों का सर्वेक्षण कर एक महीने के अंदर एक्सप्रेसन ऑफ इंट्रेस्ट य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.