मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। मीरापुर और सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में पेपर मिलों द्वारा फैलाए जा रहे जानलेवा प्रदूषण को लेकर क्षेत्रीय विधायक भी गंभीर हो गई है। मीरापुर विधायक मिथलेश पाल ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भोपा रोड व आसपास क्षेत्रों में संचालित हो रही फैक्ट्रियों के प्रदूषण पर रोक लगाने व प्रदूषण से ग्रामीणों का होने वाला पलायन रूकवाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में यह भी अवगत कराया कि जिन पेपर मिलों व अन्य इकाइयों से प्रदूषण फैलाने की शिकायतें सामने आ रही है, वह धर्मनगरी शुकतीर्थ मार्ग पर ही स्थिति है। पिछले कुछ दिनों से मुजफ्फरनगर के गांव मखियाली में प्रदूषण के कारण कैंसर, टीबी व अन्य बीमारियों के मरीज सामने आने के बाद वहां के कुछ परिवार ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कि...