गढ़वा, जून 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 172वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा गुरुवार को व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस दौरान बटालियन मुख्यालय सहित विभिन्न कंपनी स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक शुद्ध वायु, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।...