नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया हालांकि शाम 4 बजे यह घटकर 255 अंक हो गया जो खराब श्रेणी में आता है। मंगलवार को राजधानी में हुई हल्की बारिश और तेज हवा चलने के बाद भी राजधानी में प्रदूषण के स्तर में बहुत सुधार दर्ज नहीं किया गया था लेकिन बुधवार को दिन भर सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हवा चलने के बाद प्रदूषण के स्तर में मंगलवार की अपेक्षा सुधार देखा गया। हालांकि 9 जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे राजधानी का औस...