बागपत, नवम्बर 3 -- जिलेभर के लोगों को दीवाली के बाद से लगातार प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। सोमवार को एक्यूआई 380 के पार जा पहुंचा। जिससे लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। जहरीली हवा के कारण लोगों की आंखों से पानी टपक रहा है, तो वहीं दमा रोगियों की सांस उखड़ने लगी है। कई दमा रोगियों को तो हालत बिगड़ने पर उपचार भी दिलवाया गया। दीवाली के बाद से जनपद की आबोहवा बिगड़ी हुई है। रोजाना प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। अब तो प्रदूषण का स्तर खतनाक श्रेणी में पहुंचा हुआ है। सोमवार को बागपत का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। जिसके चलते लोगों की सांसें उखड़ी रही। बढ़ते प्रदूषण की वजह से दमा रोगियों का जीना मुहाल बना हुआ है। कई रोगियों को तो हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्तपालों में भर्ती तक कराना पड़ा। वहीं आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत के साथ आंखों में जलन महस...