मुरादाबाद, मई 23 -- एक तरफ, तपिश भरी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है वहीं, सांस में ली जाने वाली हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ रही है। शनिवार को पूरा मुरादाबाद शहर वायु प्रदूषण के यलो जोन में आ गया। पिछले कुछ दिनों में मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में बना हुआ था। जोकि, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है, लेकिन, शनिवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सवा सौ तक पहुंच जाने के कारण वायु प्रदूषण का यलो जोन बन गया। यलो जोन का मतलब सेहत के नजरिये से हवा की गुणवत्ता बिगड़ना शुरू हो जाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने पर ही हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...