रुडकी, फरवरी 18 -- मंगलवार को मंगलौर के ईदगाह के पास आम के बाग में मिले शव के मामले में पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। प्रदीप कुमार उर्फ नीटू का शव 17 फरवरी को गंगनहर मंगलौर पटरी के किनारे स्थित बाग में कुचले चेहरे के साथ पड़ी मिला था। चचेरे भाई सुशील कुमार की तहरीर के आधार पर मंगलौर कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस की पहली प्राथमिकता पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की विस्तृत खंगाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.