रामपुर, अप्रैल 16 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महफूज़ उर रहमान खां के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और महफूज़ उर रहमान खां के योगदान को याद किया। प्रदीप नरवाल ने महफूज़ उर रहमान खां के निधन को पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। नरवाल ने कहा कि महफूज़ उर रहमान ने हमेशा दबे-कुचले और आम आदमी की आवाज़ को बुलंद किया। उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि कांग्रेस परिवार के लिए भी एक बड़ा शून्य छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, संगठन को सक्रिय करने के निर्देश इस दौरान मीडिया से रुबरु होकर प्रदीप नरवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतिय...