हाथरस, जुलाई 20 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मी चंद कटोरी देवी महाविद्यालय के प्रबंधक व प्रमुख समाजसेवी प्रदीप दीक्षित एडवोकेट ने जनता इंटर कालेज रुहेरी के 51 बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल कराने का जिम्मा उठाया है। ताकि वह बच्चे भी अपने सपनों को साकार कर सके। शहर के आगरा रोड निवासी एडवोकेट प्रदीप दीक्षित लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रहे है। वह चाहते है कि आर्थिक कमजोरी के कारण कोई बच्चा इतनी अच्छी परीक्षाओं से वंचित न रह पाए। इसलिए उन्होंने कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी का संपूर्ण दायित्व उठाया है। उनका संकल्प है कि धन के अभाव में कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स किए सम्मानित, खिले चेहरे उन्होंने कहा हर ...