सीतामढ़ी, जून 23 -- प्रदर्शन में फिसड्डी पड़े चार स्वास्थ्य अधिकारी, दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व दो बीसीएम का वेतन रोका सीतामढ़ी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही और कमजोर प्रदर्शन पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं मिलने तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

वेतन रोकने के कारण स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूनी सैदपुर एवं परसौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का वेतन रोक ...