देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर पुलिस मुख्यालय कूच के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद उन्हें सांस फूलने और घबराहट की शिकायत पर तत्काल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केसी पंत और डॉ. अरुण पांडेय ने उनके स्वास्थ्य की गहन जांच की। ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांचों के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अब पूरी तरह सामान्य और स्थिर है। प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और धक्का-मुक्की के चलते उन्हें अचानक बेचैनी महसूस होने लगी थी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में निकाला मार्च जांच और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर अस्प...