नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- दिल्ली पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR ACP (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) विवेक भगत की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने 3 अक्टूबर को बूटा सिंह गोल चक्कर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान आरोपियों पर जातिसूचक टिप्पणी, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और मानहानि करने का आरोप लगाया है। इससे पहले इसी स्वतंत्र महिला पत्रकार ने एसीपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनकी शिकायत की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। इस मामले में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, भगत तीन अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ के खिलाप हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने क...