लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- बीएसए के खिलाफ धरना प्रदर्शन का ऐलान एक संगठन ने सोशल मीडिया पर दिया। इससे पहले इस संगठन ने शहर में कई जगह पर पोस्टर लगाए थे। वहीं एक दूसरे संगठन ने बीएसए के समर्थन में कार्यालय पहुंचने का ऐलान किया। इसको देखते हुए सुबह से ही पुलिस फोर्स बीएसए कार्यालय परिसर में तैनात कर दी गई। कार्यालय व इसके आसपास शाम तक पुलिस फोर्स सुरक्षा को लेकर तैनात रहा। एक संगठन ने पहले बीएसए के खिलाफ शहर में कई जगहों पर अभद्र पोस्टर लगाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन की बात कही। वहीं बीएसए के समर्थन में भी एक संगठन आ गया और बीएसए कार्यालय पर बैठक की बात कही। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। शुक्रवार की सुबह ही पुलिस फोर्स बीएसए कार्यालय पहुंच गया। गेट से लेकर अन्दर तक...