हरदोई, जनवरी 27 -- कछौना। ग्राम नरपतखेड़ा गाजू में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर मिले किशोर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। गाजू के नरपतखेड़ा निवासी सरवन कुमार का बेटा अजीत गांव के एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार शाम अजीत अपने पिता की गुमटी पर स्थित दुकान से अचानक गायब हो गया। देर रात तलाश के दौरान परिजनों को उसका शव गांव के कुक्कू मिश्रा के मकान के पास झाड़ियों में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने गाजू तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। ...