नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए था। प्रदर्शन स्थल से लेकर राजधानी के संवेदनशील इलाकों तक की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम को लगातार अपडेट दिए जा रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं का आकलन किया जा रहा था। इस बार खुद अमित शाह ने आंदोलन पर पैनी नजर रखी थी। गृह सचिव की तरफ से एक दिन पहले ही राज्यों को सूचना भेजकर दिल्ली आने वाली भीड़ को लेकर आगाह किया गया था और उन्हें वहीं रोकने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी, दिल्ली में फिर भी हो रहा प्रदर्शन; कहां से आए हजारों प्रदर्शनकारी?सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान गृह मंत्राल...