प्रदर्शन के चलते लुटियंस दिल्ली में जाम में फंसे लोग
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को हुए प्रदर्शन के चलते लुटियंस दिल्ली में यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोपहर करीब ढाई बजे से शाम तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इंडिया गेट, कनॉट प्लेस के आसपास वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। इंडिया गेट के पास सी-हेक्सगन पर दोपहर बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां कई दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात रेंगता हुआ नजर आया। इसकी वजह से केजी मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग जाने वालों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- आप नेताओं ने लगाया पुलिस पर बदसलूकी का आरोप इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर उतरने की वजह से कनॉट प्लेस के आसपास कई मार्गों पर बैरिके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.