बरेली, दिसम्बर 27 -- भुता। आरोग्य गो रक्षक जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ लगातार हिंसा,अत्याचार,जबरन धर्म परिवर्तन एवं मंदिरों में तोड़-फोड़, हिंदू परिवारों को डराने धमकाने एवं मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस गंभीर विषय पर भारत सरकार से संज्ञान लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है। यहां गो रक्षक दल गिरीश गंगवार, पुष्प पाल गंगवार ,कुलदीप सिंह ठाकुर ,भाजपा कार्यकर्ता मोहित गंगवार ,विश्व हिंदू महासंघ के तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार ,तहसील उपाध्यक्ष आकाश, मीडिया प्रभारी गोपाल, एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोहित गंगवार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...