गाजीपुर, फरवरी 3 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर से मरदह तक बनने वाले एनएच 124डी में मुआवजा नहीं मिलने पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का शांतिभंग में चालान किया गया है। जखनिया ब्लाक के मोलनापुर उर्फ तालगांव के करीब 28 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। जिसमें दो-तीन लोगों का भुगतान हुआ। अन्य किसानों का भुगतान नहीं होने पर किसानों ने एक महीना पहले कार्य को रोक दिया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने जल्द मुआवजे का भुगतान कराने को कहा लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर किसानों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.