भभुआ, जुलाई 25 -- आजाद समाज पार्टी ने समाहरणालय पर की नारेबाजी, डीएम को सौंपा ज्ञापन बोले एसडीएम, आजाद समाज पार्टी ने प्रदर्शन के लिए नहीं ली थी अनुमति (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के कार्यकर्ता शनिवार को लिच्छवी भवन के पास से जुलूस निकाल समाहरणालय पहुंचे। वह अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, पर उन्हें गेट पर रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एसडीएम अमित कुमार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन क...