दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। शहर में रेप व हत्या की शिकार नाबालिग बच्ची के परिजनों से मिलकर राजनीतिक रणनीतिकार व जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने संवेदना व्यक्त किया। बुधवार को सर्मथकों के संग दरभंगा पहुंचे प्रशांत ने बताया कि पीड़िता के सपोर्ट में प्रोटेस्ट करनेवालों पर एफआईआर त्रासदी की स्थिति है। पीड़ित परिवार के साथ खड़े समाज के लोगों पर कार्रवाई गलत है। पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान के बदले मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाएं। उन्होंने बताया कि घटना से पूरा मोहल्ला सदमें में है, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई से स्थानीय लोग और अधिक परेशान है। पुलिस को मानवीय आधार पर कार्य करना चाहिए। प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। दरभंगा के एसएसपी से बात करेंगे कि अविल...