लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी लगाकर नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया गया। नौ दिनों तक यहां प्रदर्शनी चलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषक कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर केंद्रित लघु फिल्म दिखाई गई। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। विधायक ने जिले और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आज कानून का राज है। कानून व्यवस्था की मिसाल पूरे भारत में दी जाती ...