रुडकी, जून 19 -- लक्सर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। एक बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल हसन ने बताया कि निकाय की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजनाएं, सेवा रोजगार निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, समान नागरिक संहिता, स्वयं सहायता समूह, जन्म मृत्यु, भवन कर व सूचना का अधिकार आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोक निर्माण विभाग, इंडियन ओवरसीज बैंक, बाल विकास विभाग, ग्रामोधन विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, जल संस्थान व स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- प्रदर्शनी लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताई बताया कि इस कार्यक्रम ...