प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- शिवगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर में रविवार को राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई। खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा ने संचालित योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला। कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर के बच्चों ने शिक्षा के प्रति सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के बारे में समझाया। वहीं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यत्रियों ने बाल पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान से अशोक कुमार श्रीवास्तव ने क्लिपर की टपक विधि पर भी लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया। प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी रेनू पत्नी दिनेश चंद व उर्मिला पत्नी विश्वनाथ को मुख्यमंत्री आवास एवं 90 दिन की मजदूरी का चेक सौंपा गया। इस मौके पर बाल विकास परिय...