बेगुसराय, फरवरी 14 -- बरौनी। महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल बरौनी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह फूड फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा कुल 21 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। नेतृत्व विभिन्न छात्र समूहों के ग्रुप लीडरों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संजय कुमार, डॉ. हेमंत कुमार व विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सेफ्टी डिवाइस, स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ऑटोमेशन आधारित मॉडल, पर्यावरण व दैनिक जीवन से जुड़े उपयोगी उपकरणों सहित अनेक नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...