चंदौली, अप्रैल 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय मरकनिया में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को वार्षिकोत्सव और शिक्षा चौपाल का आयोजन गया। इस मौके पर विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक शिक्षा से सम्बंधित स्टाल लगाया गया। वही वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी एसके सहाय ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर द्वीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।इस दौरान मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा स्टाल प्रदर्शनी और वार्षिकोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे उनकी प्रतिभा और शिक्षकों के दिशा निर्देशन की झलक दिखाई देत...