जौनपुर, अप्रैल 2 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जौनपुर मार्ग स्थित एराकियाना मोहल्ले में लगी प्रदर्शनी में बुधवार की शाम छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि आप का अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पवई बाजार निवासी टिम्मर शाह का 17 वर्षीय बेटा समीर, 20 वर्षीय शमीम, जावेद की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना, निस्सू और सायना बुधवार शाम प्रदर्शनी देखने नगर के एराकियाना मोहल्ले में पहुंचे थे। आरोप है कि मेले में मौजूद कुछ मनबढ़ युवक महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों न...