रिषिकेष, मार्च 19 -- नांगल ज्वालापुर बड़ोवाला में पशुपालन विभाग की ओर से गुरुवार को पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने किया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उन्नत नस्ल की दुधारू गाय, भैंस, बैल और बछिया का प्रदर्शन किया। पशुओं का मूल्यांकन दुग्ध उत्पादन, शारीरिक बनावट और देखभाल के आधार पर किया गया, जिसमें दुधारू वर्ग में पशुपालक नरेंद्र की गाय ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय और किरणपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दुधारू भैंस वर्ग में प्रेम पांचाल प्रथम, जफर चौहान द्वितीय और रानी तृतीय स्थान पर रहीं। बैल वर्ग में पहल सिंह को प्रथम, कलीराम को द्वितीय व नरेंद्र पाल को तृतीय स्थान मिला। बछिया वर्ग में उस्मान प्रथम, प्रेमवती द्वितीय और बाबू तृतीय स्थान पर रहे। विजेता पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.