प्रयागराज, जून 17 -- केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर सूचना विभाग की ओर से जिला पंचायत में चार दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। बुधवार दोपहर जिला पंचायत सभागार में सांसद प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर दीपक पटेल, सुरेंद्र चौधरी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में स्वास्थ्य कैंप, संस्कृति विभाग, अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही अब तक इन परियोजनाओं से कैसे आम नागरिकों के जीवन में बदलाव आया, इसे भी प्रदर्शित किय गया। शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग भारत सरकार डॉ. राज भूषण चौधरी ने अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में लगेगा जन कल्याण शिविर इस दौर...