समस्तीपुर, दिसम्बर 6 -- पूसा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में जारी दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पुस्तकें खरीदी। रूरल मैनेजमेंट में एमबीए कर रहे छात्र अनमोल कुमार ने कहा कि विवि में पहली बार इस स्तर की पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पूर्व में ऐसे पुस्तकों के लिए मुजफ्फरपुर और पटना भटकना पड़ता था। विदेशी प्रकाशकों की पुस्तकों के लिए दिल्ली तक जाना होता था। विवि के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राकेश मणि शर्मा ने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी सफलता को देखते हुए अब प्रत्येक वर्ष प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.