मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- मुरादाबाद में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के वूलेन गारमेंट्स छाए हैं। लोग बदलते मौसम में इस तरह के स्टालों पर ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। इस प्रदर्शनी की शुरुआत गंगा आरोग्य धाम मुरादाबाद के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से की गई। देश के विभिन्न प्रदेशों और जनपदों से आई उत्कृष्ट खादी ग्रामोद्योग इकाइयों का अतिथियों ने अवलोकन किया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के वूलन, रेडीमेड गारमेंट्स, सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट, कन्नौज का इत्र, मेरठ का अचार, सिल्क खादी, शहद, जम्मू कश्मीर के वूलन, शॉल एवं सूट, ड्राई फ्रूट, राजस्थान की नमकीन, पंजाब की जूती, भागलपुर की मशहूर खादी, ऑर्गेनिक गुड़ एवं शक्कर, मसालों के साथ-साथ...