मेरठ, जनवरी 24 -- मेरठ। यूपी दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के साथ ही एक जिला एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। उद्योग विभाग के स्टॉल पर कैरम बोर्ड एवं बल्ले को प्रदर्शित किया गया। उपयुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार एवं सहायक आयुक्त अनुज लवानिया ने ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, डीएम डॉक्टर वीके सिंह एवं सीडीओ नूपुर गोयल को ओडीओपी उत्पाद के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड की छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई जिसकी अतिथियों ने सराहना की। छात्राओं ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उत्पादों को प्रदर्शित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...