मेरठ, जनवरी 1 -- मवाना। इंदिरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को कई स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी, समाजसेवी श्रीराम मलिक ने किया। प्रदर्शनी में चंद्रयान, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर पैनल, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का रहन-सहन व डीएनए और बच्चों द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर जैसे मॉडलों का अतिथियों ने सहराया। मॉडल बनाने वाले नन्हे वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में एमवी पब्लिक स्कूल से मुकेश कामिल, जीनियस पब्लिक स्कूल से विभोर दुबलिश, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल से कुमार गौरव, किड्स केयर पब्लिक स्कूल से रूपक चौधरी, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल से धीरू यादव, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज...