सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हाइडिल मैदान में चल रही प्रदर्शनी में जलपरी का काम करने आई एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर कोतवाली राबर्ट्सगंज पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के के एक गांव निवासी ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 29 मई को राबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान में लगी प्रदर्शनी में जलपरी शो में काम करने के लिए आई थी। अगले दिन उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री रात से ही लापता है। सूचना मिलने पर परिजन राबर्ट्सगंज पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि करमा थाना...