नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में एहसास-ए-कलम और पश्म नामक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। आईआईसी के कमला देवी कॉम्प्लेक्स स्थित मेन आर्ट गैलरी में शुरू हुई यह प्रदर्शनी 8 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में कैलिग्रॉफी, पश्मीना शॉल और हिंदुस्तानी शास्त्रीय ध्रुपद संगीत को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया है। उद्घाटन अवसर पर पद्मश्री उस्ताद वासिफुद्दीन डागर ने ध्रुपद गायन से समां बांधा। प्रदर्शनी में कलाकार कमर डागर की कैलिग्रॉफी कृतियां और एहसास की ओर से तैयार पश्मीना शॉल्स प्रदर्शित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...