प्रदर्शनी में आम जन के जीवन की झलक
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली। बीकानेर हाउस की मुख्य आर्ट गैलरी में सोमवार से 'फ्रॉम द रियल्म ऑफ पीपल' शीर्षक से चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है। इसमें कलाकार चिप्पा सुधाकर की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी का क्यूरेशन संतोष कुमार साखिनाला ने किया है। प्रदर्शनी में आम लोगों के जीवन, उनके अनुभवों, भावनाओं और सामाजिक परिवेश को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.