सिमडेगा, मार्च 17 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी में मंगलवार को पखंड स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार अभियान एवं नावाचार कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी सह क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी संकुल से चयनित 14 मवि के कक्षा 6 से 8 आठ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केजीबीवी, द्वितीय स्थान राउउवि गड़ियाजोर के विद्यार्थियों को मिला। क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामवि चापाबारी एवं द्वितीय स्थान राउमवि कालोमुंडा के विद्यार्थियों को मिला। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पानेवाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। मौके पर बीईईओ अरूण कुमार पाण्डेय, बीपीओ जया रश्मि,शिक्षक श्रवण बड़ाईक नीरज कुमार,राजेश्वर राम ...