आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरिऔध कला केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर ने किया। साथ ही 'विश्वास, विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष' विषयक पुस्तक एवं फोल्डर का विमोचन किया। प्राकृतिक खेती कार्यशाला में आए प्रगतिशील किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। सांस्कृतिक कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से विरासत के साथ विकास पर बल दिया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी 20 जून तक हरिऔध कला केंद्र में संचालित रहेगी। यह ...