मिर्जापुर, फरवरी 7 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान चुनार के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त विषय पर चल-चित्र, नुक्कड़ नाटक एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने युवा से जागरूकता फैलाकर, नशे से दूर रहने का संदेश देकर सकारात्मक जीवन अपना कर दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने को प्रेरित किया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहन तारा के नेतृत्व में छात्र -छात्राओं,स्वयंसेवकों को शांति शिक्षा,एकांत ध्यान-योग के माध्यम से नशा,सामाजिक बुराईयों पर विजय प्राप्त करने का मंत्र दिया। विशिष्ट वक्ता डॉ. वकार रजा ने बताया कि नशामुक्ति अभि...