रांची, अगस्त 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आइसा, जनाधिकार महासभा समेत अन्य संगठनों का शुक्रवार को विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें रैप, आईआरबी, जिला बल के अलावा महिला पुलिस बल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त तीन डीएसपी और आधा दर्जन इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी के अलावा क्यूआरटी की भी तैनाती की गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसएसपी राकेश रंजन खुद कर रहे हैं। एसएसपी ने तैनात सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई उत्पात मचाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटेंगे। यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद प्रशासन का ऐक्शन, 7 दिन के लिए धारा 163 लागू सरकारी संपत्ति को नष्ट करने वालों पर प्राथमिकी ...