बरेली, मार्च 3 -- इजरायल-ईरान युद्ध के चलते प्रदर्शनकारियों को लेकर रेलवे स्टेशनों और क्रॉसिंगों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं जाने का अलर्ट जारी किया गया है। आरपीएफ-जीआरपी की टीमें में सुरक्षा में लगा दी गई हैं ताकि प्रदर्शनकारी रेलवे संचालन में बाधा न बन सके। रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं विरोध प्रदर्शन करने वाले स्टेशन या ट्रैक पर आते हैं, तो उन पर नजर रखी जाए। तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। भीड़ की वीडियो और फोटोग्राफी करें। जंक्शन, सिटी स्टेशन, इज्जतनगर, कैंट, पीतांबरपुर, आंवला, बिशारतगंज आदि रेलवे स्टेशनों, क्रासिंगों पर आरपीएफ-जीआरपी की टीम में लगा दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...