अररिया, जनवरी 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। आखिरकार नप प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा ही ली। बता दें विगत 23 जनवरी को शहर के सदर रोड में नाला निर्माण के दौरान बने ठोकर से सोनू गोलछा के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया था। घटना के विरोध में 24 जनवरी को दुर्घटना स्थल पर शहरवासियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया, जो बाद में नगर परिषद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी तनातनी में बदल गया। उस दौरान दोनों पक्षों के आमने-सामने होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था और यह मामला सुर्खियों में रहा। धरना के दौरान नगर परिषद पर लगाए गए आरोप-प्रत्यारोप और कथित अपमान को लेकर नगर परिषद बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसी क्रम में नगर परिषद के नगर प्रबंधक शशि आनंद द्वारा स्थानीय थाना में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ...