इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन का पहला दिन शिक्षकों के प्रदर्शन और बहिष्कार की भेंट चढ़ गया। यह मूल्यांकन बुधवार से शुरु हुआ। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, लेकिन माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन किया और मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा कर दी । इसके चलते मूल्यांकन का कार्य प्रभावित रहा। परीक्षक भी कम संख्या में पहुंचे । माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष रणविजय सिंह व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की कई समस्याएं हैं लेकिन उनका निदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया की कुछ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है , कुछ...