गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने रविवार को 1857 की क्रांति के शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।पटेलनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1857 की क्रांति हुई थी। इस क्रांति ने देश को आजाद कराने की नींव रखी। गाजियाबाद की धरती भी इस क्रांति की गवाह है। इस क्रांति में कई महान क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। उन सभी को पार्टी नमन करती है। हम उन शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। देश के एक-एक नागरिक को जागृत कर देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे। अनिल सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति को दबाने के ...