प्रयागराज, जनवरी 4 -- माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व (पौष पूर्णिमा) पर शिविरों में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाईं। शिविरों में नल, बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा सके। शिविरों में कल्पवासी रहने लगे लेकिन शौचालय तक नहीं लग पाए। मंडलायुक्त की चेतावनी के बाद भी मेला क्षेत्र की सफाई में सुधार नहीं हुआ। ये समस्याएं प्रथम स्नान पर्व की समीक्षा के दौरान सामने आईं। मंडलायुक्त ने रविवार को माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व के दौरान बुनियादी सुविधाओं को लेकर संमीक्षा की। शिविरों में पानी-बिजली के कनेक्शन नहीं देने का मामला सामने आया। कई शिविरों में शौचालय भी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। मंडलायुक्त ने शिविरों में अति शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने का विभागीय अधिकारिययों को निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में एकबार फिल मेला क्षेत्र की सफाई की मुद्दा उठा। खासकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.