प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगा आस्थावानों का सैलाब
भदोही, अगस्त 2 -- भदोही, संवाददाता। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में आस्थावानों का सैलाब उमड़ेगा। प्रमुख शिव मंदिरों में रविवार को दिन भर साफ-सफाई का क्रम चलता रहा। मंदिरों में आस्थावानों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में पुलिस जवानों की तैनाती भी रहेगी। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। सावन माह को लेकर शिव भक्तों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराधनाथ धाम, तिलेश्वर नाथ धाम, बाबा बडे़शिव, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ, शिव मंदिर भदोही, महादेव मंदिर उगापुर, शिव मंदिर लालानगर, नागेश्वर समेत सैकड़ों मंदिरों में भक्त विधिवत पूजन कर कृतर्थ होंगे। इन मंदिरों में सुबह से देर शाम तक सफाई व सजावट का काम चलता रहा। बाबा बड़ेशिव व सिद्धपीठ हरिहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.