गया, जनवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (एमए/एमएसी/एमकॉम) सीबीसीएस पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर (2025-27) की निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार पेपर सीसी वन एवं पेपर सीसी टू की परीक्षाएं 6 व 7 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की जानी थीं। अपरिहार्य कारणों से अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर नई तारीख घोषित कर दी गयी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं अब 12 जनवरी तथा 13 जनवरी को पूर्व निर्धारित पाली एवं समय में ही आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों, विभागों एवं छात्र-छात्राओं से इस संशोधित तिथि का पालन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.