घाटशिला, अगस्त 21 -- घाटशिला। बीडीएसएल महिला कॉलेज, घाटशिला ने गुरुवार को अपने काशिदा स्थित परिसर में सत्र 2026-2030 के नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम वेलकम डे का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरे कार्यक्रम को एक गरिमामय और शुभ स्वरूप प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या पुष्पा गुप्ता मौजूद थी। सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्या पुष्पा गुप्ता ने नए विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने तथा शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बीडीएसएल महिला कॉलेज में प्रथम ...