मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक पहले सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा से पहले केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों की ट्रेनिंग होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने यह व्यवस्था की है। विवि में पहलीबार यह प्रयोग किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग में केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को परीक्षा में ठीक से निगरानी करने, रोल नंबर और कॉपी कोड का गोला रंगने की निगरानी करेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर यह प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस प्रशिक्षण में बताया जायेगा कि अबसेंट छात्रों की सूची समय पर तैयार हो। परीक्षा में पेंडिंग नहीं हो, इसलिए यह ट्रेनिंग दी जायेगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 90 प्रतिशत पेंडिंग रोल नंबर और कॉपी कोड का गोला ठीक से नहीं रंगने के कारण हो रही है। वीक्षकों का दायित्व...