सीवान, अप्रैल 10 -- हसनपुरा। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के पिपरा स्थित नव सम्बंधन प्राप्त डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय गुरुवार को सत्र 2025-29 में नामांकित छात्र छात्राओं के बीच महाविद्यालय के अध्यक्ष रामनाथ सिंह द्वारा प्रवेश पत्र वितरण का शुभारंभ किया गया। बता दें कि सत्र 2025-29 में इस महाविद्यालय में 326 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया था, जिसमें कला संकाय में 321 व वाणिज्य संकाय में 05 नामांकित हैं। जहां इनके प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 15 अप्रैल से सीवान स्थित विद्या भवन महिला कालेज में आयोजित होने वाली है।इस अवसर पर महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सिंधु, प्रोफेसर आनंद शंकर, सुनिल कुमार, गुड़िया कुमारी, मोहन कुमार, दिनोद ओझा सहित रविरंजन, विट्टू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.